भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, POK में ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत 9 आतंकी ठिकाने तबाह; देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन आज

नई दिल्ली: भारत ने एक बार फिर अपने शौर्य का परिचय देते हुए सोमवार रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में बड़ा एक्शन लिया है। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिसाइल हमले कर 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। यह कार्रवाई हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई है, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी।

इस बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज यानी बुधवार, 7 मई को देशभर के कई हिस्सों में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युद्ध जैसे हालात में नागरिकों और सुरक्षाबलों की तत्परता परखा जा सके।

दिल्ली और यूपी में कड़े इंतजाम:
राजधानी दिल्ली में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल और शाम 7 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। गाजियाबाद के 10 स्कूलों में सिविल डिफेंस ड्रिल का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश के 19 उच्च जोखिम वाले स्थानों पर व्यापक अभ्यास की योजना है।

यूपी के प्रमुख शहरों में समयबद्ध अभ्यास:

  • नरोरा (बुलंदशहर) – 4 बजे
  • कानपुर – 9:30 AM / 4 PM
  • आगरा – 8 PM
  • प्रयागराज – 6:30 PM
  • लखनऊ – 7 PM
  • गाजियाबाद – 10 AM / 8 PM
  • झांसी, मेरठ, मथुरा, सहारनपुर, सरसावा – 4 PM
  • बरेली, आगरा – 8 PM
  • गोरखपुर, प्रयागराज – 6:30 PM
  • चंदौली, बागपत – 7 PM
  • मुरादाबाद – 12 PM
  • वाराणसी, मुजफ्फरनगर – समय निर्धारित नहीं

बक्शी का तालाब इलाके की मॉक ड्रिल को मीडिया कवरेज से बाहर रखा गया है।

मुंबई में 60 सायरन बजेंगे:
मुंबई में भी शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। दक्षिण मुंबई के एक मैदान में नागरिकों को युद्ध जैसी स्थिति में कैसे सुरक्षित रहना है, इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। ब्लैकआउट सिर्फ उपनगरीय क्षेत्र तक सीमित रहेगा।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी सतर्कता:

  • मिजोरम में 4 बजे
  • नागालैंड के 10 जिलों में 4 बजे मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

बिहार में ब्लैकआउट:
बिहार के कई जिलों में शाम 7:00 से 7:10 तक 10 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा। पटना में 80 स्थानों पर सायरन बजेंगे। 6:58 पर सायरन बजेगा और दो मिनट बाद बिजली बंद कर दी जाएगी।

यह मॉक ड्रिल न सिर्फ नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने का कदम है, बल्कि यह संकेत भी है कि देश किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि यह अभ्यास सफल हो सके।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com