उत्तराखंड में विकसित होंगे 5 नए शहर, सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बढ़ती आबादी और शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए पांच नए शहरों के विकास की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो इन नए शहरों के लिए 25 से 45 हेक्टेयर भूमि की पहचान करेगी। इन शहरों में आवासीय क्षेत्रों के साथ-साथ आईटी, फार्मा, हॉस्पिटैलिटी और अन्य इको-फ्रेंडली उद्योगों की स्थापना की जाएगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और वर्तमान शहरों पर जनसंख्या का दबाव कम होगा।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com