चारधाम यात्रा 2025: ‘ग्रीन चारधाम यात्रा’ अभियान की शुरुआत

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2025 को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए ‘ग्रीन चारधाम यात्रा’ अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि तीर्थयात्रियों को अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा, यात्रा मार्गों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने, स्वच्छता सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की गई है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com