उत्तराखंड में अप्रैल के पहले सप्ताह से गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सर्दियों में कम बारिश और बर्फबारी के कारण इस बार गर्मी जल्दी शुरू हो गई है। देहरादून में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com