राम नवमी पर उत्तराखंड में श्रद्धा और उल्लास का माहौल

6 अप्रैल 2025 को उत्तराखंड में राम नवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और अन्य प्रमुख शहरों में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। हरिद्वार में गंगा घाटों पर भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राज्य सरकार ने इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिससे लोग धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सके। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com