पश्चिम बंगाल: मालदा में खाली पड़े मकान में विस्फोट, 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक खाली पड़े मकान में हुए विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मकान में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com