चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 26.49 लाख से अधिक पंजीकरण

देहरादून: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 9 मई 2025 को शाम 5 बजे तक जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कुल 26,49,640 यात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

आज के दिन ही 21,482 नए पंजीकरण दर्ज किए गए, जिनमें से सबसे ज्यादा पंजीकरण वेब पोर्टल (18,053) के माध्यम से हुए। मोबाइल ऐप के जरिए भी 3,429 लोगों ने पंजीकरण किया, जिसमें एंड्रॉइड ऐप से 3,283 और iOS ऐप से 146 पंजीकरण हुए।

चारधामों में सबसे ज्यादा आज की संख्या केदारनाथ धाम (6,850) रही, इसके बाद बद्रीनाथ (6,290), गंगोत्री (4,192), यमुनोत्री (3,907) और हेमकुंड साहिब (243) यात्रियों ने पंजीकरण करवाया।

कुल पंजीकरण की बात करें तो अभी तक सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम (8,97,489) के लिए हुए हैं, इसके बाद बद्रीनाथ (8,02,636), गंगोत्री (4,70,666), यमुनोत्री (4,28,122) और हेमकुंड साहिब (50,727) का स्थान है।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, तीर्थ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com