अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

आईपीएल 2025 के सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। ऋषभ पंत के टीम छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने के बाद यह फैसला लिया गया। अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और 82 मैचों में 967 रन और 62 विकेट ले चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने बताया कि अक्षर का अनुभव और प्रदर्शन टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि वह लंबे समय से अक्षर के नेतृत्व कौशल पर भरोसा कर रहे थे। इस निर्णय से टीम में उत्साह का माहौल है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com