नागपुर में हिंसक झड़पों के बाद तीन क्षेत्रों में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद

नागपुर में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन ने शहर के तीन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया और इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने वाहनों, घरों और दुकानों को आग के हवाले किया, जिससे 33 पुलिसकर्मी, जिनमें तीन वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं, घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com