हल्द्वानी में फरवरी में 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान: दो दशकों का रिकॉर्ड टूटा

हल्द्वानी में 3 फरवरी को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 20 वर्षों में फरवरी माह का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो गई है, जिससे बारिश की संभावना कम है और गर्मी का असर बढ़ रहा है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि फरवरी में इस तरह की गर्मी असामान्य है, और आने वाले महीनों में गर्मी की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com