अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री सवार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार आज यानी 12 जून की दोपहर एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया है। पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। इसकी क्रैश की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस विमान में करीब 242 यात्री यात्रियों के सवार होने की खबर है। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी लपटें और काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

शुरुआती जानकारी से पता चल रहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में ये हादसा हुआ है। वायरल तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com