Big Breaking: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों और चिकित्सा सलाह का हवाला दिया है.

इसी पत्र में उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के आधार पर अपने इस्तीफ़े की घोषणा की है. उप राष्ट्रपति ने इस पत्र को अपने सोशल मीडिया एक्स पर भी शेयर किया है.

राष्ट्रपति मुर्मु को पत्र में जगदीप धनखड़ ने लिखा, ‘स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं.’

इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद को भी उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया.

जगदीप धनखड़ ने अपने त्यागपत्र में लिखा, ‘मुझे संसद के सभी माननीय सदस्यों से जो स्नेह, विश्वास और सम्मान मिला, वह जीवनभर मेरे हृदय में बना रहेगा.’

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com