डोईवाला, रायपुर और सहसपुर में चुनाव के चलते बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक स्थान

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के पत्र संख्या 2001 / रा०नि०आ०-2/4285 / 2025 दिनांक 21 जुलाई 2025 के साथ संलग्न सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या 962/XXXI (15)/G/2025-31 (सां०) / 2015 दिनांक 09 जुलाई 2025 के क्रम में जनपद के त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 के विकास खण्डवार प्रथम चरण के मतदान दिवस दिनांक 24 जुलाई 2025 (बृहस्पतिवार) एवं द्वितीय चरण के मतदान दिवस दिनांक 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को संबंधित विकासखण्डों के क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले शासकीय/अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक संस्थानों / अर्द्ध-निकायों /वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों / कारीगरों / मजदूरों को मतदान हेतु सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथियों को निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त कोषागार तथा उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com