कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियों को लेकर नरेंद्रनगर में हुई समीक्षा बैठक

नरेंद्रनगर। आज तहसील सभागार नरेंद्रनगर में “कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला” के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड सरकार के मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने मेले से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा, सुरक्षा प्रबंध एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री सुबोध उनियाल ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि मेले का आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य और दिव्य स्वरूप में किया जाए, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में मेले का आनंद उठा सकें।

उन्होंने कहा कि “कुंजापुरी मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय विकास को गति देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। यही कारण है कि क्षेत्रवासी हर वर्ष इस मेले का बेसब्री से इंतजार करते हैं।”

मंत्री ने यह भी कहा कि उत्साह, भक्ति और उमंग का यह पर्व इस वर्ष भी क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा और मां कुंजापुरी की कृपा सभी पर बनी रहेगी।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com