हल्द्वानी में इंजीनियर देवर पर भाभी का जानलेवा हमला, काटा प्राइवेट पार्ट

हल्द्वानी (उत्तराखंड): हल्द्वानी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही देवर पर सोते वक्त जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और दीपावली की छुट्टियों पर घर आया हुआ था। सोमवार देर रात पूजा-पाठ के बाद वह अपने कमरे में सो गया था। रात करीब ढाई बजे घर में अचानक उसकी चीखें सुनाई दीं। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि युवक लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था और उसके पास ही उसकी भाभी मौजूद थी।

परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने कृत्य स्वीकार किया और परिवार को धमकी दी कि यदि किसी ने कुछ कहा, तो वह सबको बर्बाद कर देगी।
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपनी बहन की शादी अपने देवर से करवाना चाहती थी, लेकिन युवक का रिश्ता कहीं और तय हो जाने पर उसने गुस्से में यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद आरोपी महिला के पति ने उसे मायके भेज दिया है।

वहीं, पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com