धौलादेवी में धंसी सड़क, टैक्सी गिरी गदेरे में बड़ा हादसा टला

अल्मोड़ा, धौलादेवी: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित कलौटा मोटरमार्ग की हालत लगातार खराब बनी हुई है। पिछले एक वर्ष से कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।

इसी लापरवाही का नतीजा आज दोपहर घटगाड़ क्षेत्र में देखने को मिला, जब सड़क धंसने के कारण एक टैक्सी कार असंतुलित होकर गदेरे (नाले) में जा गिरी। गनीमत रही कि चालक और सवारियों को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के चलते आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com