पंतनगर विश्वविद्यालय में इंटर-स्टेट यूनिवर्सिटी कार्यक्रम को लेकर योजना बैठक

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में प्रवेश के अन्तर्विश्वविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 की मेजबानी के लिए सहस तैयार है, जोकि 23 से 26 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में की जायेगी। इसी क्रम में आज कुलपति प्रोफेसर (डा.) मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई और खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित करने के संबंध में उपस्थित अधिश्ठाता एवं निदेषगण से विस्तृत चर्चा की गयी।

इस प्रतिश्ठित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य के 11 विष्वविद्यालयों के खिलाड़ी विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह तथा माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी तथा इन सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं कुलसचिव की भी भागीदारी हेतु निमंत्रण दिया जायेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे दिये गए है। कुलपति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय, समयबद्ध योजना और सक्रिय सहभागिता पर विशेष बल दिया। बैठक का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. ए.एस. जीना द्वारा किया गया।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com