सिमलखां में पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने सुनी जनता की समस्याएं

नैनीताल।
प्रदेश सरकार के जनहितकारी कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत आज नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की न्याय पंचायत सिमलखां में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। यह पहल दर्शाती है कि शासन अब केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझ रही है।

वक्ताओं ने कहा कि धामी सरकार द्वारा पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश की जनता का सरकार पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। जनभागीदारी से चल रही यह योजना निश्चित रूप से प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है।

इस मौके पर विधायक सरिता जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा जी, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्या जी, तरुण शर्मा जी, संजय बोरा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह बिष्ट जी, मंडल महामंत्री जगदीश नाथ जी, पूर्व मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह जैडा जी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेतालघाट अखिलेश कुमार जी, मंडल कोषाध्यक्ष गरमपानी विनोद डोंढियाल जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बेतालघाट तारा भंडारी जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेतालघाट चंपा जलाल जी, सहित क्षेत्रीय प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?