पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान प्रतिष्ठित ‘प्रो. एम.आर. श्रीनिवासन मेमोरियल लेक्चर एवं ओरेशन अवॉर्ड’ से सम्मानित

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान को इंडियन डेयरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 52वें डेयरी इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली में प्रतिष्ठित ‘प्रो. एम.आर. श्रीनिवासन मेमोरियल लेक्चर एवं ओरेशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान डेयरी विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों तथा कृषि उन्नयन में उनके योगदान के लिए रु. 50,000/- की सम्मान राशि भी प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय परिवार, बल्कि समूचे उत्तराखंड राज्य को गौरव की अनुभूति हुई है।

डेयरी इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस में डेयरी एंटरप्रेन्योरशिप पर जानकारी देते कुलपति प्रोफेसर (डा.)मनमोहन सिंह चौहान

इस अवसर पर देशभर से डेयरी क्षेत्र के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों एवं उद्योग प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे संस्थान की शैक्षणिक एवं अनुसंधान उत्कृष्टता का प्रमाण बताया है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com