45th National Masters Championship: सुदीष स्वर्ण विजेता, रजनीष-सुरेश-उर्मिला को पदक

  • ट्रिपिल जंप में सुदीष ने जीता स्वर्ण
  • जैवलिन में रजनीष व बाधा दौड़ में सुरेष एवं षॉटपुट में उर्मिला को कांस्य
  • 45वीं राष्ट्रीय मास्टर््स चैम्पियषिप प्रतियोगिता

जबलपुर(मध्य प्रदेश) के गोकलपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रांगण में 13-15 फरवरी तक आयोजित 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स चैम्पियनशिप में पंतनगर विवि के कर्मियों ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता के दौरान पंतनगर के एथलीट सुदीष राय ने 40 से अधिक आयु वर्ग की ट्रिपिल जंप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 40 से अधिक आयु वर्ग की जैवलिन थ्रो में रजनीश पाण्डेय ने तथा 50 से अधिक आयु वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में सुरेश राजपूत तथा 50 से अधिक आयु वर्ग में उर्मिला तडियाल ने शॉटपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसके अलावा उत्तराखंड के महासचिव धर्मपाल शर्मा ने भी 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा शॉटपुट में रजत पदक प्राप्त किया है। सभी पदक विजेताओं को स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com