एलकेडी मार्ग को ₹14.55 करोड़, मंत्री गणेश जोशी ने सीएम का जताया आभार

  • एलकेडी मोटर मार्ग केे पुर्ननिर्माण के लिए रुपये 14.55 करोड़ स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत एलकेडी मोटर मार्ग के लिए रुपये 14.55 करोड़ की स्वीकृति पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गुनियालगांव स्थित सामुदायिक भवन का शीघ्र ही जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, जनपद देहरादून में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अंतर्गत देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मेकेन्जी-कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग (एस0एच0-79) के किमी 1 से 24 (सप्लाई, कैन्ट से लम्बीधार, बासागाढ़, मसूरी) तक सिंगल लेन से इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तन हेतु अतिरिक्त पहाड़ कटान, क्रॉस ड्रेन एवं सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, गुनियालगांव में सामुदायिक भवन के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार के कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सम्मिलित किये जाने पर भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दोनों योजनाओं का शुभारम्भ जल्द ही मुख्यमंत्री धामी के कर-कमलों द्वारा किया जाऐगा।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?