पंतनगर विश्वविद्यालय में उत्तराखण्ड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारम्भ 23 फरवरी को

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में उत्तराखण्ड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन समारोह 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 11ः00 बजे स्टीवेन्सन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान करेंगे। उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम प्रातः 10ः45 बजे मुख्य अतिथि के आगमन से प्रारम्भ होगा। 11ः00 बजे वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान, 11ः15 बजे दीप प्रज्ज्वलन तथा 11ः20 बजे अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा स्वागत उद्बोधन होगा। इसके पश्चात कुलसचिव द्वारा प्रतियोगिता का परिचय, ध्वजारोहण, मार्च पास्ट एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य आकर्षणों में चांसलर ट्रॉफी का अनावरण, स्मारिका विमोचन तथा 800 मीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन शामिल रहेगा। विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में कुलपति, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि आशीर्वचन प्रदान करेंगे तथा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रशासनिक भवन

सरस मेला में पोषण पहाड़ के माध्यम से पर्वतीय पोषण पर जागरूकता

रूद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित सरस मेला 2026 के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ‘पोषण-पहाड़’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सतत एवं पारंपरिक पहाड़ी खाद्य पदार्थों को पोषण जागरूकता के साथ बढ़ावा देना था। प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में न्यूट्रिशन सोसायटी आफ इण्डिया (एनएसआई) पंतनगर चैप्टर तथा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन डा. रीता सिंह रघुवंशी, डा. अर्चना कुशवाहा एवं डा. नीतू डोभाल द्वारा किया गया।सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. अल्का गोयल ने स्टॉल का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट आधारित उत्पादों जैसे झंगोरा कचरी एवं मिलेट मफिन्स का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया तथा “पौष्टिक होली” थीम के माध्यम से स्वस्थ त्योहार भोजन को प्रोत्साहित किया गया। मेले में न्यूट्रिशनल स्टेटस असेसमेंट स्टॉल पर प्रतिभागियों की बीएमआई, कमर-नितंब अनुपात तथा बच्चों का एमयूएसी मापन किया गया। साथ ही, डाइट काउंसलिंग के माध्यम से संतुलित आहार एवं जीवनशैली जनित रोगों की रोकथाम संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं पोषण की विभागाध्यक्ष डा. अर्चना कुशवाहा द्वारा मिलेट्स की पोषण गुणवत्ता, स्वास्थ्य लाभ एवं सतत आहार में उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। ‘पोषण-पहाड़’ के माध्यम से पारंपरिक पहाड़ी खाद्य पदार्थों को स्वस्थ एवं सतत जीवनशैली से जोड़ने का संदेश दिया गया।

सरस मेले में उपस्थित विद्यार्थियों के साथ अधिकारी।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?