- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा “भोजपत्र वृक्ष” पर एक विशेष आवरण का विमोचन किया गया
- इस अवसर पर डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया गया जो कि अगले तीन दिन तक आयोजित की जाएगी
- तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में दुर्लभ एवं ऐतिहासिक डाक टिकटों, विशेष आवरणों एवं संग्रहों का प्रदर्शन किया जा रहा है
शुक्रवार को लोकभवन उत्तराखंड में तीन दिवसीय बसंतोत्सव-2026 का शुभारम्भ किया गया। जिसमें उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा “भोजपत्र वृक्ष” पर एक विशेष आवरण का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया गया जो कि अगले तीन दिन तक आयोजित की जाएगी | तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में दुर्लभ एवं ऐतिहासिक डाक टिकटों, विशेष आवरणों एवं संग्रहों का प्रदर्शन किया जा रहा है। विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए यह प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगी। इस विशेष अवसर पर विभिन्न प्रकार के 8 पिक्चर पोस्टकार्ड का भी विमोचन किया गया|
प्रदर्शनी स्थल पर आमजन की सुविधा हेतु आधार नामांकन/अपडेट काउंटर लगाया गया है जो अगले तीन दिनों तक आमजन को सुविधाएं प्रदान करेगा |

प्रदर्शनी के दौरान “माई स्टैम्प” काउंटर (जहाँ इच्छुक व्यक्ति अपनी फोटोयुक्त व्यक्तिगत डाक टिकट बनवा सकते हैं) की सुविधा भी आम जन मानस को प्रदान की जा रही है |
उत्तराखंड डाक परिमंडल समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर डाक टिकट संग्रह की समृद्ध परंपरा से एवं डाक विभाग द्वारा दी जा रही अन्य सेवाओं से परिचित हों एवं उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएँ।
