केंद्रीय कृषि मंत्री के जन्मदिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘प्रेम सेवा संकल्प दिवस’ मनाया, कुलपति ने किया वृक्षारोपण

पंतनगर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में ‘प्रेम सेवा संकल्प दिवस’ उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विष्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

वृक्षारोपण करते कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी इकाइयों तथा कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा भी वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों के माध्यम से हम समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश बाँट सकते हैं और यही वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के किसानों के हितों के लिए निरंतर समर्पित रहते हैं, उसी प्रकार देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय भी किसानों की उन्नति और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है। कुलपति ने बताया कि ‘प्रेम सेवा संकल्प दिवस’ के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, वैज्ञानिकों और कृषि विज्ञान केंद्रों में भी वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में प्रेम और एकता का संदेश देने का संकल्प लिया गया।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?