किसान मेले में वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का किया समाधान

पंतनगर: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित चार दिवसीय 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के प्रथम दिन गांधी हाल में किसानों के लिए विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस दौरान विष्वविद्यालय के पशु रोग विभाग के वैज्ञानिकों ने पशुओं में रोग प्रबंधन विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। वैज्ञानिकों ने पशुओं में होने वाले प्रमुख रोगों की पहचान, रोकथाम तथा उनके प्रभावी प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने पशुपालन में स्वच्छता, संतुलित आहार एवं समय पर उपचार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान मेले में आए किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया गया। विष्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राध्यापकों ने सस्य विज्ञान, उद्यानिकी, सब्जी उत्पादन, मोटे अनाज, पर्वतीय कृषि, फसल सुरक्षा एवं प्रबंधन, पुष्प एवं फल उत्पादन आदि विषयों पर आयोजित प्रश्नोत्तरी सत्र में भाग लेते हुए किसानों को आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की। किसान मेले में आए किसानों को विष्वविद्यालय के विभिन्न अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्रों का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान किसानों ने मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, फसल अनुसंधान केन्द्र, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन इकाई, डेयरी तथा पोल्ट्री फार्म का अवलोकन कर आधुनिक कृषि एवं पशुपालन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

विष्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने किसान मेले में विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विष्वविद्यालय के महाविद्यालयों, विभिन्न विभागों, सरकारी एवं निजी संस्थानों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वहां प्रदर्शित नवीन कृषि तकनीकों, उन्नत किस्मों एवं कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को मेले में आने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?