पंतनगर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में पदक एवं अवार्ड से सम्मानित हुए विद्यार्थी, राज्यपाल ने पहनाए पदक


पंतनगर विश्वविद्यालय में आज आयोजित हुए 37वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, ले.ज. गुरमीत सिंह द्वारा 1395 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गयी। इस अवसर पर जयश्री रॉय को सर्वोत्तम स्नातक होने के नाते कुलाधिपति के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने के अतिरिक्त 13 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किये गये, जिनमें पल्लवी षर्मा, शांभवी झा, अनुराग सैनी, अपूर्वा रावत, ऋषभ गिरी, शौर्य वर्धन सिंह काराकोटी, प्रगति तिवारी, आयुष बिष्ट, अंषिका शर्मा, प्रज्ञा काण्डपाल, मयंक तिवारी, मयंक पाण्डे एवं प्रिया गोस्वामी सम्मिलित थे।

कुलपति रजत पदक 12 विद्यार्थियों को दिये गये, जिनमें रेखा भट्ट, रिया, जगदीष पुरी, अविनाष पराषर पाण्डे, मानसी पंत, अदिती कुमार, अदीति रावत, भास्कर छिमवाल, मिथिल एम पाठक, रत्नेष जोषी, अभिशेक गिरी एवं अनुश्का बिश्ट सम्मलित थे तथा कुलपति कांस्य पदक 10 विद्यार्थियों को दिये गये, जिनमें त्वेशा पाण्डे, मानसी ढ़िगरा, विनिता जोषी, दीक्षा उत्प्रेती, श्रृश्टि सक्सेना, रोबिन, दीप्ति कोरंगा, योगेष जोषी, अभिनव गोयल एवं मानषी जोषी सम्मिलित थे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिव्या लिंगवाल को श्रीमती सरस्वती पांडा गोल्ड मेडल/कैस अवार्ड, सम्भावि झा को श्रीमती नागम्मा शान्ताबाई अवाड; पल्वी षर्मा को डा. राम षिरोमणि तिवारी अवार्ड; दो विद्यार्थी पल्वी षर्मा एवं रेखा भट्ट को चौधरी चरण सिंह मैमोरियल इंटेलेकच्यूअल अवार्ड; पारस आर्या को श्री पूरण आनन्द अदलखा अवार्ड तथा दो विद्यार्थी सुमन दिव्यांषु एवं राजश्री वर्मा को भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com