सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने महिला जन आक्रोश रैली में किया प्रतिभाग, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों महिलायें और कार्यकर्ता रहे मौजूद

  • कांग्रेस की राजनीति केवल वोट बैंक और परिवारवाद तक सीमित: सहदेव सिंह पुण्डीर

देहरादून: आज परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने प्रतिभाग किया, इस दौरान रैली में सहसपुर विधासभा क्षेत्र से सैकड़ों महिलायें और कार्यकर्ता रहे मौजूद रहे।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि आज महिला जन आक्रोश रैली में उमड़ा भारी जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तराखंड की मातृशक्ति अब अपने सम्मान के खिलाफ किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगी तथा कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों के मुद्दों पर कांग्रेस का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस को महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति केवल वोट बैंक और परिवारवाद तक सीमित है, जहां सामान्य परिवारों की महिलाओं के लिए कोई स्थान नहीं है।

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने आगे कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति अब कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है और आने वाले चुनावों में महिलाएं कांग्रेस को करारा जवाब देंगी।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com