सहसपुर में विकास की रफ्तार तेज, विधायक सहदेव पुंडीर ने 26.53 लाख की सड़क का किया शिलान्यास

  • सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने 26.53 लाख की लागत से हाने वाले सड़क डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

देहरादून: सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौगांव-मांडुवाला में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर की संस्तुति द्वारा रूपये 26.53 लाख की लागत से देवभूमि यूनिवर्सिटी से आंगनवाड़ी केन्द्र तक सड़क के डामरीकरण कार्य का विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर के कर-कमलों द्वारा विधि-विधान से शिलान्यास किया गया, जिसके उपरान्त क्षेत्रवासियों ने सड़क डामरीकरण कार्य को लेकर खुशी जताई तथा मिस्ठान वितरण किया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा की यह सड़क डामरीकरण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर साबित होगा तथा राहगीरों के आवागमन को निश्चित तौर पर बेहतर बनाने के साथ-साथ स्थानीय विकास को एक नई दिशा देगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान वर्षा उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित शर्मा, प्रदीप जोशी, हनुमान कण्डवाल, ललिता प्रसाद पाण्डेय, नन्द किशोर यादव, संदीप पाण्डेय, निर्मला नेगी, मुकेश रतुड़ी, अतुल सजवाण सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com