धौलादेवी के दीपांशु गालाकोटी ने प्रदेश में लहराया परचम, 20वां स्थान हासिल

अल्मोड़ा/गोपाल सिंह बिष्ट – अल्मोड़ा जनपद के धौलादेवी ब्लॉक से एक होनहार छात्र ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रा.इ.का. आरासल्पड़ के छात्र दीपांशु गालाकोटी ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 468 अंक (93.60%) हासिल किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ दीपांशु ने प्रदेश स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त किया है।

दीपांशु के पिता स्वर्गीय जगत सिंह हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दीपांशु ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विद्यालय के शिक्षकों ने दीपांशु की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया। वहीं, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com