देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक राज्य में राजकीय शोक रहेगा।

इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में शोक के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही 20 मई 2026 को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान एवं कार्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
शासन के निर्देशानुसार इस अवधि में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे तथा 20 मई को दिवंगत नेता के सम्मान में राजकीय अवकाश रहेगा।

