नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का राजनीतिक प्रभाव एक बार फिर साफ दिखाई दिया। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।
इस जीत के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह की लहर है। पार्टी नेताओं और स्थानीय जनता ने इसे संगठन की मजबूती तथा मंत्री सुबोध उनियाल के प्रभावशाली नेतृत्व का परिणाम बताया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि निर्विरोध निर्वाचन न केवल भाजपा की मजबूत पकड़ को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र में मंत्री सुबोध उनियाल की बढ़ती राजनीतिक स्वीकार्यता का भी प्रमाण है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए इसे संगठन की बड़ी सफलता और जनता के विश्वास की जीत बताया।

