शिवालिक ग्रामीण मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

उत्तराखंड भाजपा संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज शिमला बाईपास रोड स्थित डांडीपुर-तिपरपुर भाजपा कार्यालय में शिवालिक ग्रामीण मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “संगठन की असली ताकत हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर अभी से कमर कसने और आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय होने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिवालिक ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। मंडल महामंत्री सुनील कश्यप और रमेश कुमार सैनी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री लखन सिंह राणा, मंडल मंत्री सतीश कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com