देहरादून में 17 से 19 जून तक आयोजित होगी राष्ट्रीय युवा संसद 2026

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 17 से 19 जून 2026 तक राष्ट्रीय युवा संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम उत्तराखंड यंग थिंकर्स फोरम, आईलीड्स फाउंडेशन, दून यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल तथा माय भारत (MY Bharat) के सहयोग से आयोजित हो रहा है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से युवा प्रतिभागी इस आयोजन में भाग लेने के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जून को उत्तराखंड सरकार के माननीय मंत्रिगण द्वारा किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस आयोजन में युवाओं को भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। प्रथम दिवस के प्रथम संसदीय सत्र में प्रतिभागी “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर चर्चा एवं वाद-विवाद करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी प्रधानमंत्री के निर्वाचन, मंत्रिमंडल गठन, विधेयकों की प्रस्तुति एवं चर्चा, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयकों पर मतदान, अविश्वास प्रस्ताव तथा अन्य संसदीय प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नीतिनिर्माण की समझ तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। देशभर से आए युवा प्रतिनिधि लोकतांत्रिक मूल्यों को समझते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com