- दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा, हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
अल्मोड़ा ब्यूरो/ गोपाल सिंह बिष्ट- उत्तराखंड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां दामाद ने ससुर को बेरहमी से हत्या कर दी है हत्या के बाद दामाद और बेटी दोनों फरार हो गए बताया जा रहा कि दामाद और बेटी हरियाणा से अल्मोड़ा पहुंचे और घटना को अंजाम दिया।
अल्मोड़ा जनपद के भनोली तहसील के सेली गांव निवासी एक व्यक्ति के धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है।घायल परिवार वाले व्यक्ति को हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक एक दर्जन से अधिक जगह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है जहां हाथ पैर भी टूटे हैं और सर में गंभीर चोट है। मृतक का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी के अनुसार, सेली गांव निवासी 42 वर्षीय चंद्रशेखर पांडेय पुत्र नारायण दत्त पांडेय शनिवार रात गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी हॉस्पिटल भेजा रविवार शाम हल्द्वानी में ही उनकी मौत हो गई।
हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि मृतक चंद्रशेखर पांडे अप्रैल महीने में अपनी बेटी की शादी हरियाणा निवासी धर्मवीर से की थी बताया जा रहा है की बेटी और दामाद शनिवार को सेली गांव पहुंचे जहां धर्मवीर ने अपने ससुर चंद्रशेखर पांडे के ऊपर धारदार हथियार पाटल से हमला बोल दिया। घटना के बाद से बेटी दामाद मौके से फरार हो गए मृतक के पत्नी और अन्य बच्चों को कमरे में बंद कर दिया।

