गुलदार प्रभावित क्षेत्र में दो दिन स्कूल बंद

श्रीनगर। श्रीनगर के गुलदार प्रभावित क्षेत्र ढिकाल, खोला, सौडू व आसपास के आंगनबाड़ी, स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि ढिकाल गांव में बीती पांच सितंबर को चार साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला किया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इसे देखते हुए बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में आठ व नौ सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com