देहरादून। सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष ललित जोशी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत, देहरादून के उपनिदेशक अविनाश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को युवा संसद कार्यक्रम के उद्देश्य और इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। युवा संसद में प्रतिभागियों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार रखे और पक्ष-विपक्ष में अपनी बात प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश शर्मा, ललित जोशी, पूर्व जिला अधिकारी योगेश धस्माना और भैरवी ने निभाई।

प्रतियोगिता में शिव विश्नोई ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिंह बजवाल, सुभाष खत्री, सुमन सिंह बिष्ट, देवेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
