Hotel The Rink में लगी भीषण आग, किसी जमाने में था एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक

Hotel The Rink

मसूरी। मसूरी स्थित Hotel The Rink किसी जमाने में एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक हुआ करता था, लेकिन आज रविवार सुबह 12 कमरों के इस खूबसूरत होटल की तस्वीर ही बदल गई। होलट में सुबह चार बजे आग लग गई। इस दौरान होटल का मालिक कमरे में सो रहा था। जैसे ही आग लगने का आभास हुआ वह खिड़की तोड़ कर बाहर निकला।

Hotel The Rink

उत्तराखंड के मसूरी शहर में कुलड़ी कैमल बैक में होटल द रिंक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और धुएं से इलाका पट गया। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है। होटल में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा था। अंदर से सभी कर्मचारी सही सलामत निकल गए थे। आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। उत्तराखंड फायर सर्विस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।वर्तमान में यहां पर 30 कमरों का होटल संचालित हो रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को देखा। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। होटल के नीचे सड़क पर खड़े दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए हैं। कैमल बैक में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ले जाने में मुश्किल हुई। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग किया। बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था। होटल मालिक को खिड़की तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com