देवप्रयाग विधानसभा के मेघावी छात्रों ने किया भारत भ्रमण, केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur से की मुलाकात

देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी जी के द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रदेशों का भ्रमण करवाया जा रहा है। दिल्ली में इस यात्रा के निमित्त केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur जी ने विद्यार्थियों से भेंट कर उनके साथ विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया।

विनोद कंडारी जी के द्वारा की गई इस पहल से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है, जिसका असर साल दर साल क्षेत्र के स्कूलों के परिणामों में भी दिख रहा है। उनका यह अनूठा प्रयास हम सभी के लिए अनुकरणीय है।


ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com