बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर पदाधिकारीयों साथ चर्चा करते महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल

माननीय महानगर अध्यक्ष भाजपा देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल ने अनुसूचित जाति मोर्चा, महानगर देहरादून बूथ सत्यापन, बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक बिन्दूओं को लेकर मोर्चा पदाधिकारियों के साथ गहनता से चर्चा की।

माननीय अध्यक्ष ने बैठक के दौरान कहा कि महानगर अनुसूचित मोर्चा एक मेहनती मोर्चा है। हम सभी पदाधिकारियों को संगठन ने जिस आशा, अपेक्षा से बनाया है उस पर हमको खरा उतरना है।

भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा एक परिवार है परस्पर सहमति बनाकर हमें कार्य करना है।

हम सब जिम्मेदारी का भाव जगाकर रखें। अपने द्वारा संगठन के किये कार्यों का हम सब नित्यप्रति स्वयं अपना-अपना व्यक्तिगत आंकलन करें

मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी आपसी समन्वय बनाकर रखें एवं पूर्ण रूप से बूथ सत्यापन के कार्य को हम सब गति दें।


ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com