Cardham Yatra 2024: यात्रियों के लिए खुशखबरी, ऑफलाइन पंजीकरण की सीमा हटी

चारधाम यात्रा 2024(Chardham Yatra 2024) के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण की दैनिक सीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हटा दी गई है। इस वर्ष एक महीने में 19,64,912 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

देहरादून: चारधाम यात्रा 2024 (Chardham Yatra 2024) के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण की दैनिक सीमा हटा दी गई है। पहले इन स्थानों पर प्रतिदिन दो-दो हजार (2000) यात्रियों का पंजीकरण होता था। अब यह सीमा हटा दी गई है।

चारों धामों में भीड़ सामान्य

गढ़वाल मंडलायुक्त और चारधाम यात्रा प्रशासन के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय ने बताया कि वर्तमान में चारों धामों में भीड़ सामान्य है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में पंजीकरण की सीमा समाप्त कर दी गई है।

अब यात्री इन स्थानों पर पंजीकरण काउंटर में खुद जाकर सीधे पंजीकरण कर सकते हैं और यात्रा पर जा सकते हैं। यह आदेश तुरंत लागू किया गया है।

पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा श्रद्धालु

मंडलायुक्त पाण्डेय ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पिछले साल एक महीने में 12,35,517 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि इस साल एक महीने में 19,64,912 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com