चंपावत में भारी बारिश के मद्देनजर सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

  • चंपावत में भारी बारिश के मद्देनजर सोमवार को विद्यालय रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के दिनांक 21 जुलाई 2024 अपराह्न 01:30 बजे के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 22 जुलाई को चंपावत में भारी बारिश की संभावना बताई गई है, जिसके मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में सोमवार, दिनांक 22 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com