ब्रेकिंग: यहां बैग में मिला महिला का शव, क्षेत्र में डर का माहौल

हल्द्वानी मार्ग पर बेनी मजार के पास नहर किनारे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उधमसिंह नगर पुलिस हर चुनौती का सामना करने में माहिर है। पुलिस जल्द ही इस गुत्थी को भी सुलझा लेगी कि यह शव किसका है और कहां से आया।

यह शव क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। दरअसल, कल वहां मौजूद लोगों को एक बैग नहर के बीचों-बीच दिखा, जिसमें से पैर निकले दिखाई दिए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

घटनाक्रम को देखते हुए फॉरेनसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही इस महिला की शिनाख्त कर ली जाएगी, उसके बाद अन्य कारणों की जानकारी जुटाई जाएगी।

फॉरेनसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ एसपी क्राइम चंद्रशेखर और नगर एसपी सिटी भी मौजूद थे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com