Breaking news: बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ने कराया नामांकन

बागेश्वर: पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास की मृत्यु के बाद उनकी विधानसभा सीट में 5 सितंबर को उपचुनाव होना निश्चित हुआ है। इस उप चुनाव में भाजपा ने कुछ दिनों पहले अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया था।

इसी संदर्भ में आज बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास का नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com