Doon Hospital की चौथी मंजिल से आत्महत्या का प्रयास, वीडियो वायरल

देहरादून: एक युवक दून मेडिकल अस्पताल की चौथी मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। यह देखकर अस्पताल प्रशासन चिंतित हो गया। उसे नीचे उतारने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

इस दौरान अस्पताल के बाहर सड़क पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। काफी समय तक यह घटना चलती रही। वहीं, अधिवक्ता अनुज शर्मा और दीया धामी ने युवक को किसी तरह पकड़कर सुरक्षित नीचे उतारा। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक रूप से परेशान है और उसने कहा कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। वह नया मोबाइल मिलने की मांग कर रहा था, नहीं तो वह कूदकर आत्महत्या कर लेगा।

कई प्रयासों के बाद अस्पताल के स्टाफ ने उसे पकड़ लिया, तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा ने अधिवक्ता अनुज शर्मा और दीया धामी के प्रयासों की सराहना की।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com