बड़ी खबर (हल्द्वानी) रिश्ते शर्मसार, फूफा ने 16 वर्षीय भतीजी को बनाया हवस का शिकार

हल्द्वानी, नैनीताल जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 साल की एक लड़की के साथ उसके फूफा ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अब पुलिस पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फूफा और लड़की दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल में हुई। फूफा, लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने बाइक पर लेकर जा रहा था। रास्ते में उसकी नीयत बिगड़ गई और वह उसे जंगल में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

लड़की किसी तरह से वहां से भागकर टांडा पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता के पिता ने भी आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि घटना 3 सितंबर की है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com