बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का गढ़वाली गीत रिलीज, फिर छाया उत्तराखंड

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का अपने राज्य उत्तराखंड से गहरा प्यार सभी जानते हैं। वो अक्सर उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देते हैं। हाल ही में उनका एक और गढ़वाली गाना “सुवा तेरी यादों मा” रिलीज हुआ है, जिसे आप सभी ऑडियो प्लेटफॉर्म पर सुन सकते हैं। इस गाने में जुबिन की मीठी आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गीत के लेखक और संगीतकार उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार अमित सागर हैं।

यह गाना एक रोमांटिक गाना है, जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की यादों को बयां करता है। इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो में प्रियांक आर्य और दिव्या नेगी ने अभिनय किया है।

जुबिन नौटियाल की आवाज में ऐसा जादू है जो सुनने वालों को दीवाना बना देता है। जुबिन सिर्फ अपनी म्यूजिक एलबम्स ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी प्लेबैक सिंगिंग के लिए काफी मशहूर हैं। उनके गाने की तारीफ आम जनता से लेकर सेलेब्रिटी तक सभी करते हैं।

प्रियांक आर्य, जिन्हें पीकू के नाम से भी जाना जाता है, एक कलाकार हैं। उन्होंने बचपन से ही थिएटर करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई नाटक लिखे हैं और टीवी शोज़ और वेब सीरीज में भी काम किया है। उनकी कॉमेडी के कारण इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी-खासी फॉलोइंग है, जहाँ उनके 120k फॉलोवर्स हैं।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page