Jago pahad logo

लांस नायक दौलत सिंह मेहर की मृत्यु पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जताया दुःख

देहरादून, 20 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय सेना के जवान और देहरादून के विलासपुसर कांडली निवासी लांस नायक दौलत सिंह मेहर की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस गहरे आघात को सहने की कामना की।

लांस नायक दौलत सिंह मेहर

गौरतलब है कि लांस नायक दौलत सिंह मेहर 3/8 जीआर सिलोंग में तैनात थे और 04 अगस्त को देहरादून अपने घर छुट्टी आए थे। बीते 13 अगस्त को देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में जवान दौलत सिंह मेहर बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे।

जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित एमएच अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रविवार सुबह करीब 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कि शहीद दौलत सिंह मेहर के पिता मोहन सिंह मेहर भी पूर्व सैनिक है।

Join WhatsApp Group
Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page