गंगा में बहे दो किशोर, एसडीआरएफ ने एक का शव किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी

ऋषिकेश: आज सुबह कुनाऊ गांव के पास गंगा में दो किशोर बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने तेजी से सर्च अभियान चलाते हुए एक किशोर का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है।

पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में दो किशोर गंगा में बह गए हैं। इसके बाद टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

दोनों किशोर, ईशान बिजलवान और दीपेश रावत, 15 साल के हैं और 20 बीघा क्षेत्र के रहने वाले थे। एसडीआरएफ की डीप डायवर टीम ने गंगा की गहराई से एक किशोर का शव बरामद किया है। दूसरे किशोर की खोजबीन जारी है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com