शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
थाना सेलाकुई क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की को आरोपी सोनू कुमार ने बहला फुसलाकर भगा लिया था। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की। टीम ने मुखबिर और सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया और उसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को भी आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया और उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में महिला उप निरीक्षक बबीता रावत, कांस्टेबल फरमान और कांस्टेबल रणवीर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page