उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर चिकित्सकों का प्रमोशन, जारी हुई सूची

देहरादून: उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों के बड़े स्तर पर प्रमोशन की घोषणा की है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद, चिकित्सा सेवा नियमावली, 2014 के तहत प्रमोशन प्रक्रिया पूरी की गई है। सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

संयुक्त निदेशक के पद पर प्रमोट हुए अधिकारी

वरिष्ठ चिकित्साधिकारी वेतन मैट्रिक्स-12 से संयुक्त निदेशक वेतन मैट्रिक्स-13 पर प्रमोट किए गए 10 चिकित्साधिकारियों की सूची जारी की गई है। इन अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण करना होगा।

  1. डॉ. राजेश पांडे
  2. डॉ. मुकेश जोशी
  3. डॉ. लोकेन्द्र दत्त सेमवाल
  4. डॉ. अमित रौतेला
  5. डॉ. विनय कुमार त्यागी
  6. डॉ. राम प्रकाश
  7. डॉ. यदुराज भट्ट
  8. डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी
  9. डॉ. तुहिन कुमार
  10. डॉ. प्रताप सिंह

अपर निदेशक के पद पर प्रमोट हुए अधिकारी

संयुक्त निदेशक वेतन मैट्रिक्स-13 से अपर निदेशक वेतन मैट्रिक्स-13क पर 6 अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  1. डॉ. डीके चक्रपाणि
  2. डॉ. राजेश गुप्ता
  3. डॉ. कुमार आदित्य
  4. डॉ. मनोज कुमार शर्मा
  5. डॉ. मनीष दत्त
  6. डॉ. संदीप निगम

दंत शल्यकों का भी हुआ प्रमोशन

उत्तराखंड दंत चिकित्सा सेवा के तहत 11 वरिष्ठ दंत शल्यकों का प्रमोशन भी किया गया है। वेतन मैट्रिक्स -11 के तहत इनकी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

  1. डॉ. रवि भट्ट
  2. डॉ. आदित्य सिंह
  3. डॉ. दीपिका सिंह
  4. डॉ. दीपाली महर
  5. डॉ. स्मृति थपलियाल
  6. डॉ. शालिनी सचदेवा कपूर
  7. डॉ. प्रियंका
  8. डॉ. बसन्त कुमार मतॉलिया
  9. डॉ. अनिल कुमार मार्छाल
  10. डॉ. शाजिया अल्ताफ
  11. डॉ. रजनी सिंह

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी यह प्रमोशन आदेश चिकित्सा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का एक कदम है। अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page